Pahlaj Nihalani death: बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री एक और दिग्गज को खो दिया है। कई नामी सितारों को अपनी फिल्म के जरिए बड़े मौके देने वाले दिग्गज फिल्म मेकर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है। 76 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुछ वक्त से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी और वो लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पहलाज निहलानी ने अपने लंबे करियर में कई सितारों की किस्मत चमका दी, कुछ को उन्होंने स्टार बना दिया, इस लिस्ट में गोविंदा, अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
पहजाल की फिल्में
निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में बनाईं, जिनमें ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, गुनाहों का फैसला,मिट्टी और सोना,’रंगीला राजा’, ‘हथकड़ी’, आंधी तूफान, इल्जाम, आग ही आग, शोला और शबनम, पाप की दुनिया, आग का गोला, आंधियां, घायल, दिल तेरा दीवाना और ‘जूली 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वो दो फिल्मों के स्क्रीनप्ले राइटर भी रहे, जिसमें ‘रंगीला राजा’ और ‘अनाड़ी इस बैक’ शामिल हैं।
CBFC चीफ बनकर लिए कई बड़े फैसले
साल 2015 से 2017 के बीच पहलाज निहलानी ने सीबीएफसी के चेयरपर्सन बने। वो फिल्म सर्टिफिकेशन और सेंसरशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते थे। बोर्ड का हिस्सा रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जिन्होंने इंडस्ट्री के भीतर ही कई चर्चाओं को जन्म दे दिया। कहा जाता है कि वो सीबीएफसी के सबसे चर्चित चीफ रहे हैं। कई दशकों के अपने लंबे करियर में पहलाज निहलानी ने कई कॉमर्शियल सफल फिल्में दी, जो ब्लॉकबस्टर कहलाईं। इंडस्ट्री में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।