Jana Nayagan: साउथ के सुपरस्टार और सीएम विजय (CM Vijay) की फिल्म ‘जना नायकन’ (Jana Nayagan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है. इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं. हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘जना नायकन’ को हरी झंडी दी है. इस बीच फिल्म ‘जना नायकन’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज से पहले ही ‘जना नायकन’ ने मोटी कमाई कर ली है.
टिकट खिड़की पर एडवांस बुकिंग का तूफान
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘जन नायकन’ फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग के जरिए भारत में ₹15 करोड़ और वैश्विक स्तर पर ₹27 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. ‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग खुलते ही महज कुछ ही दिनों में 6 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं. फिल्म को भारत में लगभग 8000 शोज के साथ एक विशाल रिलीज दी जा रही है, जिनमें से 3500 से अधिक शोज़ अकेले तमिलनाडु में आयोजित किए जाएंगे.
फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू
फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नरेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सत्यन सूर्यन ने इसकी सिनेमैटोग्राफी और प्रदीप ई राघव ने इसका संपादन किया है.
कब रिलीज होगी ‘जना नायकन’
बताते चलें कि कानूनी अड़चनों की वजह से फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज कई महीनों तक टलती रही. करीब सात महीने की देरी के बाद आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया. अब फिल्म 23 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.
इसे भी पढे़ं:-UBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू