UBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Union Bank Recruitment 2026:  बैंक सेक्टर में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती परियोजना 2026-27 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर, जनरल बैंकिंग ऑफिसर और डोमेन एक्सपर्ट ऑफिसर के कुल 395 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित (फुल-टाइम) डिग्री होनी चाहिए.

  • जनरल बैंकिंग पद: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित बैंकिंग अनुभव आवश्यक है. अनुभव की अवधि पद के अनुसार लगभग 2 वर्ष से 12 वर्ष या उससे अधिक हो सकती है.
  • स्पेशलिस्ट पद: विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं
  • आईटी पद: बीई, बीटेक, एमसीए या एमटेक (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स)
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट: आईसीएआई से सीए
  • लॉ ऑफिसर: एलएलबी
  • फॉरेक्स और रिस्क मैनेजमेंट: एमबीए (फाइनेंस), सीए या संबंधित विशेषज्ञता

आयु सीमा 

आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 30 से 50 वर्ष तक रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी.

आवेदन फीस

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये रखा गया है, जबकि दूसरी सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये फीस देनी होगी. आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है.

कैसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाकर विजिट करें.
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद मांगी ई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें.
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें.
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें.

इसे भी पढे़ं:-अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *