Maa Inti Bangaram: सामंथा रूथ प्रभु की नई एक्शन ड्रामा फ़िल्म ‘मां इंति बंगारम’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. ‘राज एंड डीके’ फेम राज निदिमोरू द्वारा बनाई गई यह फ़िल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने हिंसक अतीत से अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है. इस फिल्म को कई फिल्मों से क्लैश करना पड़ा है बावजूद इसके ‘मां इंति बंगारम’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी हुई है. चलिए यहां इसके ओपनिंग डे कलेक्शन को जानते हैं.
‘मा इंति बंगारम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘मा इंति बंगारम’ ने भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 5.35 करोड़ नेट कमाई की. फिल्म ने 2038 शो में 36% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. नंदिनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने समांथा की पिछली सबसे बड़ी सोलो ओपनर फिल्म ‘यशोदा’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. 2022 की डिस्टोपियन थ्रिलर फिल्म ‘यशोदा’ ने भारत में अपने पहले दिन 3.06 करोड़ (नेट) कमाए थे.
‘मां इंति बंगारम’ ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘मां इंति बंगारम’ को विदेशों में भी दर्शकों ने पसंद किया है. इसी के साथ इसने ओवरसीज में ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं भारत और ओवरसीज की पहले दिन की कमाई मिलाकर इसने दुनियाभर में कुल 10.70 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.
मां इंति बंगाराम के बारे में
मां इंति बंगाराम का निर्देशन नंदिनी रेड्डी द्वारा किया गया है और इसे राज निदिमोरु ने क्रिएट किया है फिल्म में सामंथा के साथ गुलशन देवैया, दिगंत मनचले, गौतमी, श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविली और अन्य मुख्य भूमिका में हैं.
इसे भी पढ़ें:-सिरदर्द से कैसे पाएं राहत? जानें आसान घरेलू उपाय