Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. फिल्म के पहले शो के दौरान से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू होने लगी. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसे लोग पहले से बेहतर बत रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ ने ऑफिशियल रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही 52.71 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. यह हिंदी फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत मानी जा रही है.
धुरंधर: द रिवेंज का प्रीव्यू कलेक्शन
धुरंधर 2: द रिवेंज ने अब तक कुल 52.71 करोड़ रुपये और कुल 44.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म के अब तक 12,292 शो हो चुके हैं. Sacnilk के अनुसार, पहले दिन के विश्लेषण से पता चलता है कि फिल्म ने अच्छी मार्केट पैठ बनाई है. इसके 12,292 शो हुए हैं. ये आंकड़े उस दिन के आखिरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर आधारित हैं. फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप BookMyShow पर 14.81 लाख टिकट बुक हो चुके हैं और सबसे खास बात यह है कि यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के नाम था, लेकिन 14.81 लाख टिकटों की बिक्री के साथ इस नई फिल्म ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.
धुरंधर द रिवेंज की स्टोरी
फिल्म की शुरुआत रणवीर सिंह के बैकग्राउंड जसकीरत सिंह रांगी के किरदार से होती है. जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती होती है और वो उसका बदला लेता है. इसी बदले के चक्कर में वो जेल पहुंच जाता है. जसकीरत उर्फ जस्सी फौजी बनना चाहता है, लेकिन वो जेल पहुंच जाता है. जेल में वहां मिलता है अजय सान्याल और उसे पाकिस्तान भेजता है मिशन पर. फिर जसकीरत बन जाता है हमजा अली मजारी. कहानी को कुछ-कुछ रहमान डकैत की मौत से शुरू किया जाता है. फिर अरशद पप्पू को दिखाया जाता है. इस तरह फिल्म आगे बढ़ती है. लेकिन हमजा कुछ समय बाद ही किंग ऑफ ल्यारी बन जाता है. फिर अपने मिशन को अंजाम देता है. जानें कैसे, ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी. लेकिन कुल मिलाकर यह एक पार्ट फिल्म थी, जिसे दूसरे पार्ट में जबरदस्ती खींचा गया.
इसे भी पढ़ें:-एमपी में जॉब पाने का शानदार मौका, पैरामेडिकल के इतने पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स