ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, एक इंटेंस लव स्टोरी की दिखी झलक

Tum Mere Ho: अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें एक इंटेंस लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है. यह एक्शन और एडवेंचर से भरपूर एक इंटेन्स लव स्टोरी होगी, जिसके जरिए अभिनेत्री ईशा मालवीय बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है. इसे ‘रेवा क्रिएटिव हाउस’ और ‘देबगुरु फिल्म्स’ के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसकी निर्माता गुरमीत की पत्नी देबीना बनर्जी और आरती एस. हैं.

पैशन, मेहनत और दिल लगाया

उन्होंने लिखा कि इस सपने को साथ बुनने से लेकर इसे बड़े पर्दे पर जिंदा होते देखने तक यह सफर सच में बहुत खास रहा है और गुरमीत चौधरी तुम्हें एक एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर इस खूबसूरत कहानी को निभाते हुए देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. तुमने इस फिल्म में कितना पैशन, मेहनत और दिल लगाया है. अब मैं इंतजार नहीं कर सकती कि सभी लोग इसे देखें. देबीना बनर्जी ने अभिनेत्री ईशा मालवीय के लिए लिखा कि ईशा मालवीय तुम्हें बॉलीवुड डेब्यू के लिए ढेर सारी बधाई. यह एक बहुत ही खूबसूरत शुरुआत है और मुझे बहुत खुशी है कि ‘तुम मेरे हो’ तुम्हारी बॉलीवुड जर्नी की शुरुआत बन रही है.

ढलते हुए सूरज का नजारा

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें गुरमीत और ईशा बादलों के बीच से गिरते हुए नजर आ रहे हैं. पीछे शहर और ढलते हुए सूरज का नजारा है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं. पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है, ‘तुम मेरे हो’. पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने लिखा कि ‘तुम मेरे हो’ की दुनिया में खो जाइए. यह फिल्म 23 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, क्योंकि कभी-कभी प्यार में पड़ना सबसे आसान होता है. असली कहानी तो उसके बाद शुरू होती है.

पहली फिल्म को लेकर जाहिर की अपनी खुशी

प्रोड्यूसर और गुरमीत चौधरी की पत्नी देबीना बनर्जी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर पति गुरमीत के साथ अपने बैनर देबगुरु फिल्म्स के तहत बनी पहली फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. फर्स्ट लुक शेयर करते हुए देबिना ने लिखा कि बहुत-बहुत स्पेशल दिन है. ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. नई शुरुआत, नए सपनों और दिल के बेहद करीब एक कहानी के नाम. मैं और गुरु अपनी पहली प्रोड्यूस की हुई फिल्म देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले पेश कर रहे हैं, मेरा दिल गर्व और खुशी से भरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें:-आज देशभर में धुम धाम मनाया जा रहा है राधा अष्टमी का त्योहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *