मऊ। सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2019 के लिए पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक देने की घोषण की गई है। इनमें से मऊ जिले में तैनात और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी 15 अगस्त को यह सम्मान दिया जाएगा। चार उप निरीक्षकों और पांच मुख्य आरक्षियों को अतिविशिष्ट सेवा पदक दिए गए हैं। ये पदक पुलिस कर्मियों को 15 अगस्त को सौंपे जाएंगे। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि उपनिरीक्षक विजय नारायण दुबे, रणधीर सिंह, समरजीत यादव, राधेश्याम भारती, मुख्य आरक्षी चालक अरुण कुमार सिंह, मुन्ना राजभर, मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार, अनवार अहमद, अमरनाथ यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। वहीं सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक नंदलाल, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र, संतोष कुमार यादव, श्रीप्रकाश शुक्ल, बालचंद्र, धनंजय सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप यादव, भीम सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, सुक्खू राम, कुमार, सुमन कुमार कुशवाहा, विनय कुमार तिवारी, ओम प्रकाश, शीतला प्रसाद कुशवाहा , मनोज कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी चालक रामजी प्रसाद, आरक्षी चालक नागेंद्र सिंह, घिसियावन यादव, आरक्षी राम अशीष यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। एसपी ने बताया कि इन पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ये पदक 15 अगस्त को सौंपे जाएंगे।