जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फहराया गया मथुरा का सबसे ऊंचा तिरंगा

आगरा। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में 15 अगस्त (रविवार) को एक गरिमामय समारोह में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा 100 फीट ऊंचा एवं 36*24 फीट लंबे चौड़ा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर शामिल होंगे। जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक प्रो. डॉ. नीता अवस्थी ने बताया कि समारोह में ब्रज मंडल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों का सम्मान करने के साथ ही एक भव्य-विशालकाय तिरंगे का भी अनावरण किया गया। सुबह करीब 11 बजे समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत आरके एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वीर रस के युवा कवि पंकज प्रखर ओजस्वी वाणी से समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *