वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में शिक्षक पोस्ट के कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका है। विश्वविद्यालय ने अपने अलग-अलग विभाग के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.ssvv.ac.in/ पर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित प्रारूपों के अनुसार फार्म को भरकर विश्वविद्यालय के पते पर भेज सकते हैं। फार्म विश्वविद्यालय के पते पर 15 सितंबर 2021 तक पहुंच जाना चाहिए। शिक्षक पोस्ट पर होने वाली ये भर्ती ज्योतिष विभाग, तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग, न्याय वैशेषिक विभाग, आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान विभाग, बौद्ध दर्शन विभाग, विज्ञान विभाग, वेद विभाग, वेदांत विभाग, धर्म शास्त्र विभाग, पाली एवं थेरवाद विभाग, पुराणेतिहास विभाग, प्राचीन राजशास्त्र अर्थशास्त्र विभाग, जैन दर्शन विभाग, व्याकरण विभाग, शिक्षा शास्त्र विभाग, साहित्य विभाग, संस्कृत विद्या विभाग, सामाजिक विज्ञान विभाग के लिए है।