Goa: गोवा के अरपोरा स्थित ‘बिर्च बॉय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में भयंकर अग्निकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. शुरुआत में आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट को माना जा रहा था, लेकिन अब इस आग्निकांड पर कई बड़े खुलासे हुए हैं।.शनिवार की रात को नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की जान चली गई। इनमें ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई. मृतकों में 5 पर्यटक समेत बाकी स्टाफ के सदस्य थे.
दम घुटने से हुई मौत
एक पर्यटक ने पीटीआई को बताया कि शनिवार रात करीब 11:45 बजे नाइटक्लब के अंदर चलाए गए “इलेक्ट्रिक पटाखों” ने आग लगने की घटना को ट्रिगर किया. उस समय डांस फ्लोर पर लगभग 100 लोग मौजूद थे और लाइव परफॉर्मेंस चल रही थी. घबराहट में कई लोग अपनी जान बचाने के लिए किचन की ओर भागे, जहां वे स्टाफ के सदस्यों के साथ फंस गए. फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुईं क्योंकि अफरा-तफरी में पीड़ित निचले फर्श और किचन क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पाए.
मृतकों की सूची जारी
गोवा के बागा स्थित बर्च नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई जिनमें से 20 विभिन्न राज्यों के स्टाफ सदस्य थे. मृतकों में उत्तराखंड, झारखंड, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कर्मचारी शामिल हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी सूची में यह भी बताया गया कि चार मृतक नेपाली नागरिक थे.
| क्रमांक | नाम | निवासी | स्टाफ/पर्यटक |
| 1 | मोहित | झारखंड | स्टाफ |
| 2 | प्रदीप महतो | झारखंड | स्टाफ |
| 3 | बिनोद महतो | झारखंड | स्टाफ |
| 4 | राहुल तांती | असम | स्टाफ |
| 5 | सतीश सिंह | उत्तराखंड | स्टाफ |
| 6 | मनोजित माल | असम | स्टाफ |
| 7 | चूर्ण बहादुर पुन | नेपाल | स्टाफ |
| 8 | सुरेंद्र सिंह | उत्तराखंड | स्टाफ |
| 9 | सुभाष छेत्री | दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) | स्टाफ |
| 10 | जितेंद्र सिंह | उत्तराखंड | स्टाफ |
| 11 | सुमित नेगी | उत्तराखंड | स्टाफ |
| 12 | मनीष सिंह | उत्तराखंड | स्टाफ |
| 13 | विवेक कटवाल | नेपाल | स्टाफ |
| 14 | साबिन | नेपाल | स्टाफ |
| 15 | सुनील कुमार | उत्तर प्रदेश | स्टाफ |
| 16 | दिगंबर पाटिर | असम | स्टाफ |
| 17 | रोहन सिंह | उत्तर प्रदेश | स्टाफ |
| 18 | डोमिनिक | महाराष्ट्र | स्टाफ |
| 19 | मनोज जोरा | महाराष्ट्र | स्टाफ |
| 20 | सुदीप | नेपाल | स्टाफ |
| 21 | इशाक | कर्नाटक | पर्यटक |
| 22 | सरोज जोशी | दिल्ली | पर्यटक |
| 23 | विनोद कुमार | दिल्ली | पर्यटक |
| 24 | अनीता जोशी | दिल्ली | पर्यटक |
| 25 | कमला जोशी | दिल्ली | पर्यटक |
सुरक्षा उल्लंघनों की जांच, 4 गिरफ्तार
नाइटक्लब में हुई त्रासदीपूर्ण आग के बाद गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं. पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह नाइटक्लब फायर डिपार्टमेंट से एनओसी लिए बिना चलाया जा रहा था, जिससे यह सवाल उठते हैं कि इसे चलाने की अनुमति दी कैसे गई. फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा कि तंग सड़कें होने के कारण फायर इंजन को स्थल तक पहुँचने में अत्यधिक कठिनाई हुई. पानी के टैंकर लगभग 400 मीटर दूर तैनात करने पड़े, जिससे अग्निशमन कार्य में काफी देरी हुई.
इसे भी पढ़ें:-देश के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट, यूपी-बिहार में जल्द बदलेगा मौसम