Health Care: अनियंत्रित ब्लड प्रेशर कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। इसका असर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है, इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। देश की करीब 23 प्रतिशत आबादी हाइपरटेंशन से प्रभावित है। पहले बढ़ती उम्र में हाई ब्लड प्रेशर के मामले सामने आते थे, लेकिन अब 20 वर्ष की उम्र में भी मरीज मिल रहे हैं।
एथेरोस्क्लेरोसिस क्या होता है
जब ब्लड प्रेशर धमनियों फैट और कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। इस स्थिति को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है और धमनियां संकरी हो जाती हैं, इस स्थिति मे दिल तक पर्याप्त ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंच पाता, जिससे हार्ट अटैक का खतरा अचानक बढ़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक का कारण
- धमनियों का सख्त होना
- प्लाक का जमाव
- खून का थक्का जमना
- ऑक्सीजन की कमी
- धूम्रपान और शराब का सेवन
- खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का बढ़ना
- शुगर (मधुमेह) की बीमारी
- मोटापा और तनाव
- शारीरिक गतिविधि में कमी
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
- सीने में दर्द या दबाव महसूस होना
- सांस फूलना
- अचानक बहुत ज्यादा थकान,
- चक्कर आना,
- धड़कन तेज होना,
- सिरदर्द और अत्यधिक पसीना आना
बचाव और नियंत्रण (Prevention)
- खानपान: नमक (सोडियम) का इस्तेमाल कम करें और जंक फूड से बचें।
- व्यायाम: रोजाना सैर करें और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं।
- नियमित जांच: अपना ब्लड प्रेशर समय-समय पर जरूर चेक कराते रहें।
- डॉक्टर की सलाह: यदि बीपी सामान्य से अधिक रहता है, तो Mayo Clinic या अपने नजदीकी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करके उचित इलाज शुरू करें।