जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एकसाथ आए भारत और जापान

नई दिल्ली। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर होने वाले दुनिया के देशों के सम्मेलन कॉप-26, जलवायु परिवर्तन और समुद्री कचरे के प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत और जापान के पर्यावरण मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें भारतीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और जापान के पर्यावरण मंत्री कोईजूमी शिंजिरो ने भारत की पर्यावरण प्राथमिकताओं और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को जापान के साथ साझा किया। दोनों देशों ने आपदा प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय नीतियों पर चर्चा करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कम कार्बन उत्सर्जन, और हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए मजबूत संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की है। जापान के पर्यावरण मंत्री शिंजिरो ने बताया कि दोनों देश साथ मिलकर आपदा प्रतिरोधी ढांचे के गठवंधन पर भी सहमत होकर द्विपक्षीय संबंधो को आगे बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *