डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भगवान रामलला से लिया आशीर्वाद

अयोध्‍या। अयोध्या एक बार फिर राजनीति का केंद्र बन गई है। आज आम आदमी पार्टी नगर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके पहले सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि जानकीघाट में डिप्टी सीएम ने महंत रामप्रकाश दास, महंत विवेक आचारी, महंत पवन दास शास्त्री, महंत दिलीप दास, नागा रामलखन दास, महंत सीताराम दास, महंत रामटहल शरण वेदांती, महंत उमेश दास, आचार्य नारायण मिश्र सहित अन्य संत-धर्माचार्यों से भी आशीर्वाद लिया। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि अयोध्या में 14 सिंतबर को होने जा रही तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। यह यात्रा आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकालने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *