दिल्ली में मौसम ने बदला करवट…

नई दिल्ली। उत्तरी दिशा से हिमालय की तरफ आने वाली सर्द हवाओं से दिल्ली में ठंढ बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 23.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 46 से 97 फीसदी रिकॉर्ड हुआ है। दिनभर धूप खिलने से जहां लोगों को ठंड से राहत रही,वहीं शाम होते ही सर्द हवाओं की वजह से ठंढ बढ़ गई। 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ लोदी रोड इलाका सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड हुई है। वही मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *