पीएम मोदी ने राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

अलिगढ़। प्रधानमंत्री मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए अलीगढ़ पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद हैं। यहां 40 मिनट तक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद करीब दो बजे पीएम वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में एक लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह को याद किया और कहा कि देश के कई नायकों को भुला दिया गया। देश को ये पुरानी गलतियां सुधारनी होंगी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जीवन से जीवटता सीखने की जरूरत है। वो भारत की आजादी के लिए जिस प्रकार से जुटे रहे वो आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को याद किया और कहा कि आज वो होते और इन विकास कार्यों को देखते तो काफी खुश होते। उनकी आत्मा को आज शांति मिल रही होगी। उन्होंने कहा भारत राष्ट्रभक्तों से भरा हुआ है। पीएम मोदी ने लोगों को राधाष्टमी की बधाई दी और कहा कि हमारे लिए ये बड़ी बात है कि विकास के इन कार्यों की शुरूवात इस पवित्र दिन से हो रही है। पीएम मोदी के इस दौरे को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरे से काफी लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *