राज्यपाल और सीएम ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड। राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है। उन्‍होंने कहा है कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व है। आज बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं और अपने घर, परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस पर्व के अवसर पर हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *