रोहतांग और मनाली की चोटियों पर हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने कवरट ली है। मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। शुक्रवार की देर रात से पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को भी मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 16 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कुल्लू घाटी में बारिश का दौर जारी है। जिला मुख्यालय कुल्लू के परिधिगृह के पास वन विभाग के कार्यालय के साथ भारी बारिश से आया मलबा लोगों के घरों में घुस गया है। सड़क के साथ पैदल रास्ते में मलबा आने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं जिले में मौसम के चलते किसान-बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। इन दिनों घाटी में सेब के साथ जिले में गोभी व अनार का सीजन चल रहा है। वहीं रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मनाली-लेह मार्ग के साथ जिला के संवेदनशील इलाकों व नदी-नालों की ओर न जाने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *