शिक्षक ही होता है शिक्षा का प्रमुख आधार: सीएम

उत्तराखंड। समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है। शिक्षा का प्रमुख आधार शिक्षक ही होता है। शिक्षक न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व, बल्कि राष्ट्र का निर्माता भी होता है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर विश्वविद्यालय, यूकोष्ट और दिव्य हिमगिरी संस्था के टीचर ऑफ द ईयर-2021 सम्मान कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़ने वाले शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। भारत से ही विश्वभर में शिक्षा के प्रसार की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 10 साल में उत्तराखंड को अनेक क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने और उनके समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने विज्ञान पर आधारित पत्रिका, विज्ञान संप्रेषण और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की विवरणिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, कुंवरराज अस्थाना समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *