साइकिलिंग अभियान को सीएम जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हिमाचल प्रदेश। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेरी मंच मंडी में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर विजय मशाल ग्रहण की। विजय मशाल यात्रा के स्वागत के लिए ऐतिहासिक सेरी मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल 1971 में पाकिस्तान पर भारत की शानदार विजय की याद दिलाता है, बल्कि यह बांग्लादेश के जन्म की कहानी भी बताता है। यह विजय भारतीय सैनिकों के सामरिक कौशल और वीरता का जीता-जागता दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर, 2020 को विजय मशाल जलाकर स्वर्ण विजय वर्ष समारोह आरंभ किया था, तब से विजय मशाल देशभर की यात्रा कर रही है। मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साइकिलिंग अभियान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *