हजारों उपनल कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय…

उत्तराखंड। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों को रुका मानदेय भी मिलेगा। इसके लिए सरकार 15 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाएगी। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार मानदेय में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे उपनलकर्मियों को दो से ढाई हजार रुपये प्रति माह का लाभ मिल सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से उपनल कर्मचारियों के मसले पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत भी शामिल हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक मंत्रिमंडलीय उप समिति 15 सितंबर की कैबिनेट की बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। उस दिन रिपोर्ट में मुहर लगेगी। जोशी के अनुसार उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ना तय है। कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव से 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *