181 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गांधी पार्क में 181 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी बोले कि उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि मैं एक-एक पल जनहित के लिए फैसलों के बारे में सोचता हूं। पूरी राज्य सरकार संकल्प बद्ध है। बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से कलकं शब्द पूर्वी पाकिस्तान हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मलिन बस्तियों के एक्ट को तीन साल बढ़ाया गया है। नजूल की प्रकिया शुरू की गई है। इस मंत्रिमंडल में पारित किया गया है। इसके लिए नियमावली बनेगी और जल्द से जल्द प्रकिया पूरी होने के बाद हक मिल जाएंगे। कहा कि धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। मैं स्वयं केंद्र में जाकर व्यवस्था देखना चाहता था। लेकिन आज तोल बंद है। सभी व्यवस्था करने के निर्देश किए गए हैं। कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। बाजपुर के 20 गांवों के लोगों के मामले का समाधान हो गया है और हक मिल गए हैं। उधोगों में 70 फीसदी स्थानीयों को रोजगार सख्ती से लागू होगा। प्रधानों का मानदेय साढ़े तीन हजार होगा, इसके लिए जल्द शासनादेश निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीन साल में साढ़े तीन लाख लोग अटल आयुष्मान योजना से लाभ ले चुके हैं। उत्तराखंड को विश्व की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। दूसरी पार्टियों का एजेंडा चुनाव है और हमारा एजेंडा उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का है। कहा कि उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सिरमौर बनाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के साथ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, स्वामी यतिस्वरानंद, राजेश शुक्ला सहित अनेक लोग भी मौजूद रहे। वहीं इससे पहले शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी ने सभी को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी जयंती के अवसर पर श्रीनगर में प्रभातफेरी निकाली गई। इस रैली में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *