50 हज़ार रुपये में बिक रहा मुर्गी का एक अंडा ! जानें क्‍या है खासियत…

अज़ब-गज़ब। दुनियाभर में लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे का सेवन करते हैं। अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंडे में विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिलता है। लोगों को डॉक्टर भी अंडा खाने की सलाह देते हैं। भारत में सामान्‍यत: पांच से आठ रुपये में एक अंडा मिलता है। कड़कनाथ जैसे विशेष अंडे की कीमत भी 80 से 100 रुपये तक होती है। लेकिन अगर आपको पता चले कि एक मुर्गी के अंडे की कीमत 50 हजार है, तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? लेकिन यह बिल्कुल सच है।

दरअसल एक मुर्गी ने ऐसा अनोखा अंडा दिया है जो 500 पाउंड यानि 50 हजार रुपए में बिक रहा है। यह खास अंडा ब्रिटेन में रहने वाला एक परिवार बेच रहा है। अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस अंडे में ऐसा क्या है कि 50 हजार का बिक रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ये अंडा इतना महंगा क्यों बिक रहा है

मुर्गी ने दिया खास अंडा:-
ब्रिटेन में एक परिवार करीब 20 साल से रेस्क्यू किए गए मुर्गे-मुर्गियों को पालता आ रहा है। इन मुर्गियों में से एक मुर्गी ने एक दिन अनोखा अंडा दिया जिसे देखकर एनाबेल का परिवार हैरत में पड़ गया। अनोखा अंडा देने वाली मुर्गी का नाम ट्विन्स्की है।

दुर्लभ अंडे की खासियत:-
मुर्गी ने जिस अंडे को दिया है वह गोल था और एनाबेल इस अंडे को देखकर हैरत में पड़ गईं। एनाबेल को गूगल पर सर्च करने के बाद पता चला कि यह बेहद दुर्लभ अंडा है।

इस अंडे की बनावट दूसरे अंडों की तरह नहीं थी, क्योंकि यह पूरी तरह गोल था। करोड़ों अंडों में एक अंडा ऐसा होता है। एनाबेल का कहना है कि यह इतना गोल है कि टेबल पर रखने के बाद नीचे गिर सकता है।

बढ़ती गई कीमत:-
एनाबेल ने पहले अंडे की शुरुआती कीमत 10 हजार रखी थी, लेकिन नीलामी में इसकी कीमत बढ़ती चली गई। उन्होंने इसे ई-कॉर्मस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया जहां इसकी कीमत £480 यानि 47 हजार तक पहुंच चुकी है। कहा जा रहा है कि इस अनोखे और दुर्लभ अंडे की कीमत 50 हजार से ऊपर जा सकती है। एनाबेल के मुताबिक, वह 20 साल से मुर्गियों को पाल रही हैं और उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *