हादसा: ट्राला ने खड़ी बस को मारी टक्कर, आठ की मौत, कई घायल

अंबाला। अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 चंडीगढ़ यमुनानगर पर स्थित गांव ककड़ माजरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। बस बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी में जा रही थी, बस में 70 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी बस में ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्राले में लोहे की चादर रखी हुई थीं। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों के शव नारायणगढ़ अस्पताल में रखे हैं और दो शव पंचकूला के अस्पताल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *