दिल्ली-यूपी में चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, कुछ पहाड़ी राज्यों में बारिश या बर्बारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, छह मार्च तक देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात और दक्षिण मध्य प्रदेश में आज बारिश के आसार हैं, जो 6 मार्च तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दख और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। यह 4 मार्च को भी जारी रहेगी।

तापमान में नहीं होगा बदलाव:-

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, मध्य भारत के तापमान में भी तीन दिनों तक कोई बदलाव न होने की संभावना है। हालंकि, पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री होने की उम्मीद है। विभाग बताया कि दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *