दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बने…

बिजनेस डेस्क। गौतम अदाणी अब दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक 9वें नंम्‍बर पर है। गौतम अदाणी की नेट वर्थ 119 बिलियन डॉलर है (ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक) इसमें 533 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं, मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 102 बिलियन डॉलर है, इसमें 1.17 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।

आपको बता दें कि गौतम अदाणी की कंपनी ‘अदाणी ग्रीन एनर्जी’ भारत की शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान फर्मों में शामिल है और टॉप-10 कंपनियों में 7वें नंबर है।

दुनिया के टॉप-10 अमीर-

  1. एलोन मस्क: नेट वर्थ- 259 बिलियन डॉलर
  2. जेफ बेजोस: नेट वर्थ- 169 बिलियन डॉलर
  3. बर्नार्ड अरनॉल्ट: नेट वर्थ- 143 बिलियन डॉलर
  4. बिल गेट्स: नेट वर्थ- 127 बिलियन डॉलर
  5. वॉरेन बफेट: नेट वर्थ- 122 बिलियन डॉलर
  6. गौतम अदानी: नेट वर्थ- 119 बिलियन डॉलर
  7. लैरी पेज: नेट वर्थ- 108 बिलियन डॉलर
  8. सर्गेई ब्रिन: नेट वर्थ- 104 बिलियन डॉलर
  9. मुकेश अंबानी: नेट वर्थ- 102 बिलियन डॉलर
  10. लैरी एलिसन: नेट वर्थ- 4 बिलियन डॉलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *