नई दिल्ली। अगर आपको भी बैंक से जुड़े जरूरी काम करने हैं तो उन्हें आप इन पांच दिनों के अंदर ही निपटा लें। क्यों कि अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और मई महीने की शुरुआत बैंक की छुट्टियों से होने वाली है।
मई महीने की शुरुआत में लगतार 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। दरअसल आरबीआई ने मई 2022 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।
मई में बैंक अवकाश:-
| दिन | कारण | स्थान |
| 1 मई | रविवार-मई दिवस-महराष्ट्र दिवस | महाराष्ट्र समेत देश भर में |
| 2 मई | महर्षि परशुराम जयंती | कई राज्य |
| 3 मई | ईद उल फितर, बसवा जयंती | कर्नाटक |
| 4 मई | ईद उल फितर | तेलंगाना |
| 9 मई | गुरु रवींद्रनाथ जयंती | पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा |
| 13 मई | ईद उल फितर | देश भर में |
| 14-15 मई | दूसरा शनिवार-रविवार | देश भर में |
| 16 मई | राज्य दिवस, बुद्ध पूर्णिमा | सिक्किम और कई राज्य |
| 24 मई | काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन | सिक्किम |
| 28-29 मई | शनिवार-रविवार | देशभर में |