तुलसी माला पहनने से पहले जान लें ये खास नियम…

आस्‍था। तुलसी पौधे का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी दल के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। पर क्‍या आपने इसकी लकड़ी के महत्व के बारे में जानते है। चलिए हम आपको बताते है…

तुलसी की लकड़ी धार्मिक से साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की लकड़ी से बनी माला पहनने से कष्टों से छुटकारा मिलता है। यह माला पहनने से शुक्र और बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके साथ ही मन शांत रहता है।

तुलसी की माला पहनने से पहले जान लें ये नियम

  1. आमतौर पर तुलसी दो तरह की होती है रामा और श्यामा तुलसी। जिसका अल-अलग महत्व होता है।
  2. तुलसी की माला को पहनने से पहले अच्छी तरह से गंगाजल से धो लें। इसके बाद सूख जाने के बाद ही पहनना चाहिए।
  3. अगर आपने तुलसी की माला पहन ली है तो उसे किसी भी स्थिति में उतारना नहीं चाहिए।
  4. माना जाता है कि तुलसी की माला हाथों से बनाकर पहनना काफी लाभकारी होता है।
  5. जो जातक तुलसी की माला को धारण करते हैं उन्हें रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  6. अगर आपने तुलसी की माला पहनी है तो रुद्राक्ष बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  7. जिस व्यक्ति से तुलसी की माला धारण की है उसे सात्विक भोजन नहीं ग्रहण करना होगा यानी उस व्यक्ति को मांस-मदिरा से दूरा बनाने के साथ ही लहसुन और प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए।
  8. अगर किसी कारणवश गले में तुलसी की माला धारण नहीं कर पा रहे हैं तो दाएं हाथ में धारण कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नित्य क्रिया करने से पहले इसे उतार दें। इसके बाद स्नान करने के बाद दोबारा गंगाजल से धोकर धारण कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *