Bollywood: हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक कैलाश खेर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले कैलाश खेर के रोम-रोम में संगीत बसता है।
बचपन से शौक रहा संगीत का
कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक रहा है और उन्हें संगीत विरासत में मिला. उनके पिता पंडित मेहर सिंह खेर ट्रेडिशनल फोक सिंगर थे. कैलाश के पिता ने ही उन्हें संगीत की शिक्षा दी थी. कैलाश खेर को संगीत में ज्यादा रुची थी इसलिए उन्होंने कम उम्र में ही मन बना लिया था कि वो संगीत में ही अपना करियर बनाएंगे. हालांकि सिंगर बनने से पहले उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
लंबे संघर्ष के बाद मिला मुकाम
कैलाश खेर ने अपने जीवन के कठिन दौर को याद करते हुए बताया कि सफलता तक पहुंचने का रास्ता बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि हर कदम पर उन्हें असफलताओं का सामना करना पड़ा और कई बार हालात ऐसे बने कि वे पूरी तरह निराश होने लगे। इसी दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब लगातार मिल रही नाकामियों ने उन्हें पूरी तरह निराश कर दिया। कैलाश खेर ने कहा कि वही दौर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। संगीत, साधना और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने खुद को फिर से खड़ा किया और आज वे सिर्फ एक सफल गायक ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।