मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी आसिफ ढेर, हत्या और लूट समेत 25 से अधिक मामले थे दर्ज

UP News: यूपी के अंबेडकरनगर में अपराध के खिलाफ एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है. कानपुर के कुख्यात बदमाश विक्की उर्फ आसिफ अली को मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. इस पर हत्या और लूट समेत 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. यह आठ साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. इस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. 

मुखबिर की सूचना पर यूपी STF ने मंगलवार की सुबह 4 बजे आसिफ का घेराव किया. खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके जवाब में एसटीएफ टीम ने भी फायरिंग की. इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई.

टीम को मौके से 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. मौके पर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *