Boys fashion tips: बसंत पंचमी पर स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये आउटफिट

फैशन। भारत देश में माघ महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। बसंत पंचमी की पूजा को अब बस दो ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई पूजा की तैयारियों में जुटा है। हर त्योहार के समय कपड़ों का भी बहुत महत्व होता है। ऐसे में लोग पूजा के हिसाब से ही अपना आउटफिट सेलेक्‍ट करते हैं। लड़कियों के लिए तो बहुत आसान होता है क्योंकि पूजा में पहनने के लिए उनके पास कई तरह के एथनिक वियर होते हैं। मुश्किल खड़ी होती है लड़को के सामने कि वो पूजा के समय क्या पहनें?

आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास है। दरअसल, आज हम आपको बताएंगे कि बसंत पंचमी के मौ‍के पर लड़के किस तरह के येलो आउटफिट कैरी कर सकते हैं, जिसमें वो ट्रेंडी और स्‍टाइलिश दिखें।

पीला कुर्ता :-  

यदि आप बसंत पंचमी के दिन कुछ एथनिक वियर पहनने का विचार बना रहे हैं, तो इसके लिए पीले रंग का कुर्ता एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। कुर्ते लगभग हर मौके पर पहने जा सकते हैं। इसे आप व्हाइट पायजामे के अलावा जींस के साथ भी पहन सकते हैं।

पीली शर्ट :-
अगर आपके ऑफिस में बसंत पंचमी की पूजा है तो पीले रंग की शर्ट आप फॉर्मल पैंट के साथ पहन सकते हैं।

येलो जैकेट :-
अगर आपको ज्यादा ही सर्दी लगती है तो आप पीले रंग की जैकेट पहन सकते हैं। इससे आप थीम भी फॉलो कर लेंगे और आपको ठंड भी नहीं लगेगी।

पीली हुडी :-

अगर आप ठंड से बचने के साथ-साथ कूल भी लगना चाहते हैं तो पीले रंग की हुडी ट्राई करें।  इसमें आप काफी स्‍टाइलिश दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *