सावन में इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी होगी दूर…

एस्ट्रोलॉजी। कल से सावन महीना शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में लोग तरह-तरह के यज्ञ-अनुष्ठान कराते हैं। कई लोग सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं।

सावन के महीने में सोमवार के दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-आराधना की जाती है। यदि बात की जाए ज्योतिष शास्त्र की, तो ज्योतिष में सावन के महीने में सुख-शांति की  प्राप्ति और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। चलिए जानते हैं सावन में भगवान शिव को कैसे प्रसन्‍न करें-

 सावन मास में किये जाने वाले ज्योतिष उपाय:-

  1. -ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि जिन लोगों को अपने काम के अनुरूप नौकरी या व्यवसाय में तरक्की नहीं मिल रही हो, ऐसे लोगों को श्रावण मास की शिवरात्रि पर माता पार्वती को चांदी की बिछिया या पायल अर्पित करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन आगमन के नए रास्ते खुल जाते हैं, साथ ही नौकरी और व्यवसाय में तरक्की भी प्राप्त होती है।
  2. धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।
  3. -जिन लोगों का दांपत्य जीवन स्थिर नहीं है, सावन के महीने में पति-पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक कराना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में हो रही उथल-पुथल समाप्त होती है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।
  4. -ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सावन के किसी भी सोमवार को अनार के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है।
  5. यदि किसी व्यक्ति के घर में कोई सदस्य किसी पुराने रोग या दोष से पीड़ित हो तो घर के मुखिया को सरसों के तेल से सावन के किसी भी सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों को रोग और दोषों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *