काजा में पहली बार होगी राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 25 दिसंबर से नेशनल डेवलपमेंट कैंप लगेगा। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बारे में एडीएम मोहन दत शर्मा को पत्र प्राप्त हो गया है। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल स्पीति और स्थानीय प्रशासन ने प्रतियोगिता की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे, साथ ही 10 ऑफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। इसमें हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शामिल होंगे। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि स्पीति के लिए बड़ी प्रतियोगिता है। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पीति में होने जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंप भी यहीं पर ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *