CDS जनरल अनिल चौहान ने एयरो इंडिया शो का किया दौरा, हल्के हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

कर्नाटक। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान वह भारत के घरेलू रक्षा उत्पादन पेवेलियन पहुंचे। उन्होंने कटिंग एज रिसर्च और नई तकनीक पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्के हेलीकॉप्टर (Light Utility Helicopter) में उड़ान भी भरी। इन हेलिकॉप्टर्स को जल्द ही सेना और वायुसेना में शामिल किया जा सकता है।

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने भी आज एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे अविष्कारों को देखा। सेना के अधिकारियों ने सेना प्रमुख को विभिन्न उत्पादों और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। आर्मी चीफ को कर्नल विजय पांडेय और कर्नल कुमार धर्मवीर ने सेना द्वारा किए गए अविष्कारों जैसे टूटे हाथ के इलाज के लिए एक्सटर्नल फिक्सेटर और त्रिशूल लिंक डिवाइस के बारे में जानकारी ली।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जानकारी दी कि एयरो इंडिया शो के दौरान 250 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है। रक्षा उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू डिमांड भी होनी चाहिए। रक्षा उद्योग में भारतीय वेंडर्स की कैपिटल अधिग्रहण को अपग्रेड कर 75 फीसदी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *