तमिलनाडु के सुहाने मौसम में मनाएं नए साल का जश्न

यात्रा। दक्षिण भारत के राज्‍य तमिलनाडु में वैसे तो सालभर सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिलता है, लेकिन जनवरी के महीने में यहां के कई डेस्टिनेशन पर खासा भीड़ देखने को मिलती है। न्यू ईयर पर लाखों देशी और विदेशी सैलानी यहां घूमने और सेलिब्रेशन के लिए आते हैं। जनवरी के महीने में यहां का मौसम काफी सुहाना होता है और इसके चलते सैलानी और भी अधिक संख्‍या में यहां आना पसंद करते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को ठंड पसंद नहीं है उनके लिए ये जगह कमाल की है।

मरीना बीच:-

तमिलनाडु के सबसे अधिक लोकप्रिय जगहों में से एक है यहां का मरीना बीच। ये भारत का सबसे बड़ा समुद्री तट माना जाता है। यहां पहली जनवरी को शाम होते ही लाखों सैलानी एन्जॉय करने के लिए पहुंचते हैं और समुद्री लहरों के साथ एन्‍जॉय करते हैं।

कोडाइकनाल:-
कोडाइकनाल भी तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है, जो समुद्र तल से लगभग 7 हज़ार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इसे ‘वनों का उपहार’ भी कहा जाता है। इसे ‘हिल स्टेशन की राजकुमारी’ के नाम से भी जानते हैं। यहां आप तरह-तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

यरकौड:-
कोयंबटूर से लगभग 190 किमी की दूरी पर स्थित यरकौड एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे यहां के लोग जन्नत का घर मानते हैं। अगर आप तमिलनाडु में सूर्यास्त और सूर्योदय की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो यहां हजारों व्यू पॉइंट्स हैं, जहां आप फोटोग्राफी करने पहुंच सकते हैं।

येलागिरी:-
समुद्र तल से लगभग 1000 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित येलागिरी हसीन वादियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां जलगामपरई फॉल्स, गुलाब के बगीचे और सीनिक ब्‍यूटी सैलानियों को काफी आकर्षित करते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *