चैंपियन लुईस हैमिल्टन को मैक्स वर्स्टापेन ने पछाड़ा…

स्पोर्ट्स। रेडबुल के 24 वर्षीय ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने यहां फॉर्मूला वन के इतिहास की सबसे रोचक रेस में से एक में सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को आखिरी लैप में पछाड़ते हुए अबू धाबी ग्रां प्री जीत ली। वह पहली बार विश्व चैंपियन बने हैं। उन्होंने सात वर्षों से चला आ रहा मर्सीडीज का वर्चस्व भी तोड़ दिया। हैमिल्टन अगर जीत जाते तो आठवीं बार चैंपियन बनकर जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (07) को पीछे छोड़ते। दुबई के यस मरीना सर्किट में आयोजित रेस में हैमिल्टन सभी लैप में आगे थे, लेकिन अंतिम लैप में मैक्स ने नए टायरों की मदद से रफ्तार पकड़ी और आगे निकल गए। वर्स्टापेन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की थी। हैमिल्टन और वर्स्टापेन ने आखिरी लैप में साथ शुरुआत की थी। पहले चार मोड़ में ही वर्स्टापेन ने उन्हें पछाड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *