सीएम ने उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का किया शुभारंभ

उत्तराखंड। उत्तराखंड में उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किया। अपणी सरकार कार्यक्रम के तहत अब 72 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को समर्पित यह पोर्टल सभी के लिए लाभकारी होंगे। इसमें नौ विभागों की 75 सेवाएं जैसे चरित्र, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रमाणपत्र डीजी लॉकर में रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि अभी भी कई दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या है। जौलजीबी और डीडीहाट जैसी जगहों पर इन समस्याओं को दूर करना है। केंद्र सरकार से भी इस बारे में बात की गई है। देश की आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है, जिसमें जितनी भी योजनाएं हैं। देश के कोने-कोने तक पहुंचने वालीं हैं। आयुष्मान भारत योजना से आज उत्तराखंड में 3.50 लाख लोग लाभ ले चुके हैं। आजादी के 70 साल बाद बीमारी का सुरक्षा कवच मिला है। कहा कि पहले गरीब परिवार में कोई बुजुर्ग व्यक्ति बीमार हो जाता था तो 50 हजार बिल बनने के बाद वो बेटे को घर जाने केलिए बोलने लगता था। ऐसे लोगों के लिए ही आयुष्मान योजना आई। हम इंसुलीन से लेकर तमाम दवाइयों को फ्री करने जा रहे हैं। आज देश में वर्क कल्चर बदल गया है। पीएम मोदी 20 घंटे काम करते हैं। जिससे पूरे देश को प्रेरणा मिलती है। सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि अभी तक ई-डिस्ट्रिक्ट से पांच विभागों की 32 सेवाएं ऑनलाइन थी। अब अपणी सरकार में घर बैठे 75 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। हर नागरिक को डैशबोर्ड मिलेगा। उनकी शिकायत कहां तक पहुंची और कितनी कार्रवाई हुई है इसका भी पता चल जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन, कैशलेस, फेसलेस और पेपरलेस प्लेटफार्म की सौगात मिलेगी। रीयल टाइम स्टेटस ट्रैकिंग और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। प्रार्थना पत्र का समयबद्ध निपटारा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *