CMD Upendra Rai : इस समय बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें अदालत में सरेंडर करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, इस घटनाक्रम ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री को चौंकाया है, बल्कि उनके प्रशंसकों को भी गहरा झटका दिया है.
कुछ ही समय पहले राजपाल यादव ने दिए एक इंटरव्यू में अपनी आर्थिक तंगी और मानसिक हालत को लेकर खुलकर बात की थी. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस वक्त उनके पास न तो पैसे हैं और न ही कोई ऐसा करीबी दोस्त, जिस पर वह भरोसा कर सकें. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन दौर से उन्हें अकेले ही लड़कर बाहर निकलना होगा.
आर्थिक मदद का ऐलान- CMD उपेन्द्र राय
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव को एक बड़ा सहारा मिला है. बता दें कि भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय (CMD Upendra Rai) ने आगे बढ़कर उनकी मदद करने का ऐलान किया है. ऐसे में राजपाल यादव के लिए यह मदद राहत भरी खबर माना जा रहा है.
बता दें कि उपेन्द्र राय का यह कदम मानवीय संवेदना का उदाहरण होने के साथ यह भी दिखाता है कि कठिन समय में मदद के हाथ आगे बढ़ना कितनी बड़ी ताकत बन सकता है.
तेजप्रताप यादव, सोनू सूद ने की मदद
इसके साथ ही जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक्स पर पोस्ट करते हुए संवेदना जताई है. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा की जानकारी मिली है. इसके साथ ही इस कठिन समय में वह पूरे JJD परिवार के साथ मजबूती से उनके साथ खड़े हैं. मानवीय सहयोग के तहत तेजप्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.
अभिनेता सोनू सूद ने भी मदद के लिए बढ़ाया हाथ
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी राजपाल यादव के लिए सहारा बनकर सामने आए. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मुश्किल समय किसी की प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि किस्मत की परीक्षा होता है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि राजपाल यादव उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे और उन्हें साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने इसे दान नहीं, बल्कि कलाकार के हुनर का सम्मान बताया.
राजपाल यादव के जेल जाने की वजह
बता दें कि राजपाल यादव जिस मामले में जेल पहुंचे, उसकी जड़ें वर्ष 2010 तक जाती हैं. उस दौरान उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था. इसके साथ ही निर्माण के लिए ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से लगभग 5 करोड़ रुपये का ऋण लिया था. जानकारी के मुताबिक, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, जिसके चलते वह उधार की राशि समय पर वापस नहीं कर पाए.
राजपाल यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
ऐसे में हालातों की वजह से और इस फिल्म से संबंधित कंपनी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की और आरोप लगाया कि भुगतान के लिए जारी किया गया चेक भी बाउंस हो गया. ऐसे में यह मामला अदालत तक पहुंचा, जहां उन्हें कई बार नोटिस भेजे गए. इस दौरान अदालत ने बकाया राशि चुकाने के लिए किस्तों की व्यवस्था भी तय की, लेकिन भुगतान नहीं हो सका. बता दें कि समय पर भुगतान न करने पर ब्याज और अन्य देनदारियों को मिलाकर कुल बकाया रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.