दुनिया के इन जगहों पर है पेंग्विन का घर, जहां करीब से देखने को मिलेगा प्‍यारा सा जीव

Best Places To See Penguins :  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पेंग्विन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ऐसे में इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेंग्विन का एक बड़ा झुंड समुद्र की ओर बढ़ रहा है, जहां वे अपना भोजन तलाशते हैं. चलते-चलते अचानक एक पेंग्विन रुक जाता है. 

बता दें कि वो न तो अपने साथियों के साथ पानी की ओर जाता है और न ही वापस कॉलोनी में लौटता है, बल्कि बिल्कुल उल्टी दिशा में बर्फीली पहाड़ियों की तरफ चल पड़ता है. ऐसे में उसके इस अनोखे व्यवहार ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसके साथ ही लोग इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं. 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पेंग्विन बेहद रोचक और सामाजिक पक्षी होते हैं, जो कि विशेष रूप से भौगोलिक क्षेत्रों में पाए जाते हैं. इस दौरान अगर आप भी पेंगुइन को करीब से देखने का सपना देखते हैं, तो सबसे पहले से जान लें कि वे दुनिया के किन-किन हिस्सों में रहते हैं और किन परिस्थितियों में अपना जीवन बिताते हैं. 

अंटार्कटिका

  • पेंग्विन का नाम आते ही सबसे पहले अंटार्कटिका का ख्याल आता है. 
  • यहां एम्परर और एडेले पेंग्विन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं.
  • ये दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप है और बर्फीले वातावरण में रहने के लिए ये प्रजातियां खास तौर पर अनुकूलित हैं.
न्यूजीलैंड
 
  • यहां येलो-आइड पेंग्विन और ब्लू पेंग्विन मिलते हैं. 
  • तटीय क्षेत्रों और छोटे द्वीपों पर ये आसानी से देखे जा सकते हैं.
दक्षिण अफ्रीका 
 
  • केप टाउन के पास बोल्डर्स बीच पर अफ्रीकी पेंग्विन देखे जा सकते हैं.
  • ये उन कुछ जगहों में से एक है जहां पर्यटक समुद्र तट पर पेंग्विन को करीब से देख सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया 
 
  • ऑस्ट्रेलिया के फिलिप आइलैंड पर “लिटिल पेंग्विन” पाए जाते हैं. 
  • यहां रोज शाम को पेंग्विन परेड एक बड़ा आकर्षण है, जहां सैकड़ों पेंग्विन समुद्र से लौटते दिखाई देते हैं.
दक्षिण अमेरिका  
 
  • अर्जेंटीना के पटागोनिया क्षेत्र और चिली के तटीय इलाकों में मैगेलैनिक पेंग्विन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं. 
  • यहां ब्रीडिंग सीजन के दौरान हजारों पेंग्विन एक साथ दिखते हैं.
गैलापागोस द्वीप 
 
  • यहां गैलापागोस पेंग्विन पाए जाते हैं, जो भूमध्य रेखा के पास रहने वाली दुर्लभ प्रजातियों में से एक हैं.
  •  इससे यह साबित होता है कि सभी पेंग्विन केवल ठंडे इलाकों में ही नहीं रहते.
  •  इसके साथ ही ये सभी बहुत मिलनसार होते हैं और पर्यटकों के साथ खेलने आते हैं.

इसे भी पढें :- सरकार का नया निर्देश, ‘जन-गण-मन’ से पहले 3.10 मिनट तक बजेगा ‘वंदे मातरम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *