सर्द हवाओं के कारण तापमान में आयी गिरावट, शीतलहर जारी

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली तथा आसपास के सटे राज्‍यों में ठिठुरन दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आज राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं और शीतलहर चलती रहेगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में शीतलहर की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में संभवत: 21 दिसंबर को शीतलहर रिकॉर्ड की जा सकती है जबकि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र से निकोबर आइलैंड इलाके में बारिश के भी आसार हो सकते हैं। मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं की रफ्तार तेज रहने के कारण दिन में धूप का असर नही साबित हो सकता है। शाम के समय गलन वाली सर्दी का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *