दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

नौकरी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू/वाइवा-वॉयस 09 जनवरी से 03 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कुल 301 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा साक्षात्कार के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इसके द्वारा यह सूचित किया जाता है कि 11 जून, 2022 और 12 जून, 2022 को आयोजित दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा-2022 को उत्तीर्ण करने के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए 301 उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा 9 जनवरी, 2023 से 3 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *