दुनियाभर में फिल्म निर्माण का हब बनेगी दिल्ली….

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली दुनियाभर में अब फिल्म निर्माण का हब बनेगी। हॉलीवुड व दक्षिण भारत की फिल्म सिटी की तरह दिल्ली में भी सिल्वर स्क्रीन के लिए फिल्म निर्माण संभव हो सकेगा। दिल्ली सरकार ने यूरोप की तर्ज पर बनी दिल्ली फिल्म पॉलिसी-2022 को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी दिल्ली को वैश्विक पहचान मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में कैबिनेट ने दिल्ली फिल्म पॉलिसी को मंजूरी दी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट के निर्णय के बारे में बताया कि इस निर्णय से पर्यटन के साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आर्थिक विकास भी होगा।

दिल्ली में अब अपना अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। दिल्ली फिल्म एक्सीलेंस अवॉर्ड्स भी शुरू होगा। साथ ही ई-फिल्म क्लीयरेंस पोर्टल बनेगा। इस पोर्टल के माध्यम से फिल्म प्रोडक्शन के लिए प्रोड्यूसर्स को पुलिस, डीडीए समेत अन्य 25 से अधिक एजेंसियों की मंजूरी 15 दिन के भीतर ऑनलाइन दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *