तुलसी पत्‍ता तोड़ते समय न करें ये ग‍लतियां…

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। इसलिए सुबह रोजाना तुलसी के पौधे को जल देना चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। रोजाना भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने से कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। शास्त्रों में जहां तुलसी पूजन के महत्व के बारे में बताया गया है। वहीं एक ओर इसे तोड़ने के कुछ नियम भी बताए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।

तुलसी तोड़ते समय इन बातों का रखें ध्यान-

  • रविवार के दिन तुलसी की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु का दिन होता है और तुलसी उनके लिए प्रिय है।
  • विष्णु पुराण के अनुसार, एकादशी, द्वादशी, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण के दिन तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।
  • तुलसी की पत्तियों को शाम के समय कभी नहीं तोड़ना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी राधारानी के स्वरूप होता है और शाम को राधारानी भगवान श्रीकृष्ण के साथ होती है।
  • तुलसी को कभी भी बिना नहाए नहीं छुना चाहिए।
  • घर में कभी भी तुलसी का सूखा पौधा नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा का घर में वास हो जाता है।
  • तुलसी की पत्तियों को भगवान गणेश और भगवान शिव को नहीं अर्पित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *