सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां…

वास्‍तु। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद कई ऐसे कार्य हैं जिसे नहीं करना चाहिए। सूर्योदय और सूर्यास्त को गोधूलि बेला भी कहा जाता है। इसलिए शास्त्रों में इस समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ कार्य करना अशुभ माना जाता है। आपने हमेशा अपने पूर्वजों से सुना होगा कि शाम को न सोना चाहिए और न ही झाड़ू लगाना चाहिए। इसका कारण यह है कि देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता है कि मां सरस्वती, देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा का आगमन शाम के समय होता है। ऐसे में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं सूर्यास्त के समय किन कार्यों को नहीं करना चाहिए।

  • शाम के समय में नही सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से उस व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है और वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। सूर्यास्त और शाम के समय घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही शाम के समय घर के दरवाजे खुले रखें।
  • शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद  घर में झाडू नहीं लगानी चाहिए। मान्‍यता है कि इस दौरान मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। इस समय यदि आप झाडू लगाते हैं तो वह घर से चली जाती है और उस घर में धन का अभाव रहता है।
  •  वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय अपने घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होगा।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूर्यास्त के बाद किसी से पैसों का लेन-देन न करें, ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानी होगी। इसके साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *