एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक क्राइम ब्रांच यूनिट 9 में शामिल

मुंबई। मुंबई पुलिस के लिए एक जाना पहचाना नाम दया नायक को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किए गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दया को क्राइम ब्रांच यूनिट 9 में ट्रांसफर किया गया है। 1995 बैच के इंस्पेक्टर दया नायक ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड  के चरम पर पहुंचने के दौरान ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के तौर पर पहचान मिली थी। उन्होंने अपने करियर में 80 से ज्यादा गैंगस्टरों को मार गिराने का दावा किया है। दया नायक ने अपनी नौकरी बहाली के बाद एटीएस में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। हालांकि दया का विवादों और सुर्खियों से चोली दामन का साथ रहा है। ऐसे में क्राइम ब्रांच में उनकी नियुक्ति और काम पर सबकी नजरें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *