किसानों की महापंचायत आज…

पीलीभीत। तिकुनिया कांड के संबंध में पूरनपुर में किसानों की महापंचायत रविवार को है। असम हाईवे के करीब होने वाली इस महापंचायत में भाकियू चढ़ूनी के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी सहित संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य नेता भी जुटेंगे। भाकियू चढ़़ूनी के प्रदेश प्रभारी गुरुसेवक सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर महापंचायत बुलाई गई है। गुरुसेवक सिंह ने बताया कि भाकियू हरपाल के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और पंजाब के किसान नेता सुरजीत सिंह फूल भी महापंचायत में आएंगे। आसपास के जिलों के अलावा महापंचायत में उत्तराखंड के किसान भी रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि 50,000 किसान महापंचायत में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *