तनाव दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय, खुशहाल बनेगा जीवन

वास्तु। आज कल लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि किसी का भी तनावग्रस्त होना बहुत आम हो गया है। टीएजर्स हों या बुजुर्ग, हर कोई स्ट्रेसफुल रहता है। काम की टेंशन, निजी जिंदगी या अतीत से जुड़ी बातें लोगों को परेशान कर सकती हैं। जिसके कारण धीरे-धीरे इंसान अवसाद की चपेट में आता जा रहा है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि सब कुछ ठीक रहने के बावजूद भी मन उदास रहता है। वास्तु दोष के कारण भी ऐसा हो सकता है। आप घर पर वास्तु से जुड़े कुछ नियमों का पालन कर तनाव से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं स्‍ट्रेस दूर करने के वास्‍तु उपाय-

  • दिनभर में कुछ समय उत्तर पश्चिमदिशा के पश्चिम में बिताएं। वास्तु के अनुसार ये जगह अतीत के बुरे और नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा दिलवा सकती है। इससे आपको उच्च रक्तचाप, तनाव और अवसाद से दूर रहने में मदद मिलेगी।
  • सुनिश्चित करें कि घर की उत्तर पूर्व दिशा साफ-सुथरी और अव्यवस्था मुक्त होनी चाहिए। इस दिशा में अच्छी तरह से रोशनी आनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में भगवान शिव का वास होता है। मान्यता के अनुसार शिव जी को नकारात्मकता का नाश करने वाला माना जाता है। साथ ही आप भोलेनाथ की उपासना कर तनावमुक्त हो सकते हैं।
  • नेगेटिविटी खत्म करने के लिए घर की उत्तर पूर्व दिशा की नियमित साफ-सफाई करें। ग्रह गुरु यानी बृहस्पति देव साइकोलॉजी के शासक होते हैं। वे मन, सोच-विचार आदि को कंट्रोल करते हैं। तनाव और डिप्रेशन से दूर रहने के लिए इस जगह को साफ रखना ज़रूरी है। साथ ही  बृहस्पति देव की पूजा करें।
  • तनाव कम करने के लिए वास्तु के अनुसार लैवेंडर रंग का इस्तेमाल शुभ होता है। अगर आप तनावग्रस्त हैं तो आपको लैवेंडर कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपको सुकून मिलेगा और आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
  • सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। इस रंग के प्रयोग से आप तनावमुक्त हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस रंग से आपकी मेंटल हेल्थ ठीक रह सकती है और आपका तनाव भी कम हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *