अमेजन 18000 कर्मचारियों को करेंगा बाहर

नई दिल्‍ली। आईटी क्षेत्र की कंपनी अमेजन में छंटनी शुरू हो गई है। इसकी पुष्टि कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने की है। उन्होंने कहा है कि छंटनी शुरू हो रही है और कंपनी से करीब 18000 से अधिक कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे, जिसमें भारत में भी हजारों कर्मचारी शामिल हैं। मालूम हो कि बीते दिनों भी कुछ रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले थे कि कंपनी भारत में करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकती है। इससे तकनीकी, मानव संसाधन व अन्य विभाग प्रभावित होंगे। पिछले सप्ताह कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि कंपनी 18 जनवरी के बाद छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के साथ संवाद करेगी।

गुरुग्राम-बेंगलुरु के कार्यालयों में शुरू हुई छंटनी :-
जानकारी के मुताबिक, भारत में अमेजन के गुरुग्राम, बेंगलुरु व अन्य कार्यालयों में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा असर घाटे में चल रहे विभागों पर पड़ा है। कंपनी से बाहर किए जा रहे कर्मचारियों में फ्रेशर्स व अनुभवी दोनों शामिल हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक, अमेजन से निकाले गए कर्मचारियों को ईमेल भेजकर पांच महीने के अग्रिम वेतन की पेशकश की है। कर्मचारियों को एक निश्चित तारीख पर लीडरशिप टीम से मिलने को कहा गया है। अमेजन में छंटनी अभी शुरू हुई है, जो आने वाले हफ्तों तक चलने की उम्मीद है।

मौजूदा मंदी के दौर में अमेजन का 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर के अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे। इस छंटनी का अर्थ है कि नवीनतम कटौती कार्यबल का करीब एक फीसदी होगा। कंपनी के पास दुनियाभर में लगभग 350,000 कॉरपोरेट कर्मचारी हैं।

दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप :-
वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्विटर, मेटा, अमेजन के अलावा एचपी इंक भी करीब 6,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हाल ही में पेप्सिको ने भी कटौती की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *