कपड़ो पर लगे दाग को रिमूव करने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

टिप्‍स। स्टाइलिश लुक पाने के लिए ज्यादातर लोग महंगे कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार कपड़ों पर खाने या किसी अन्य चीजों के दाग पड़ जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ कपड़ों का लुक खराब हो जाता है, बल्कि धोने के बाद भी कपड़ों पर लगा दाग आसानी से नहीं छूटता है। आप कुछ खास ट्रिक्स की मदद से कपड़ों पर लगे दागों को मिनटों में साफ कर सकते हैं।

कपड़े पर लगे जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। ऐसे में कई बार दाग हटने का नाम नहीं लेते हैं। वहीं ज्यादा रगड़ने से कपड़े फटने या कमजोर होने लगते हैं, लेकिन कुछ आसान टिप्स ट्राई करके आप कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को तुरंत हटा सकते हैं।तो आइए जानते हैं इन टिप्‍स के बारे में …

नींबू और नमक :-
कपड़ों पर लगे तेल और ग्रीस के दाग साफ करने के लिए आप नमक और नींबू की मदद ले सकते हैं। इसके लिए नींबू को बीच में से काट लें। अब नींबू पर नमक लगाकर कपड़े के दाग पर रब करें। वहीं अगर आप चाहें तो नमक में अल्कोहल भी मिला सकते हैं। इससे कपड़ों पर लगा दाग आसानी से छूट जाएगा।

कैरोसीन ऑयल :-  

कपड़ों से पेंट का निशान मिटाने के लिए आप मिट्टी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दाग वाली जगह पर मिट्टी का तेल डालकर रब करें और फिर कपड़े को सर्फ से धो लें। वहीं कपड़ों से इंक का दाग रिमूव करने के लिए आप लिक्विड डिटॉल की मदद ले सकते हैं।

दही :-
कपड़े से गुटखे और पान-मसाले के निशान छुड़ाने के लिए खट्टी दही का इस्तेमाल बेस्ट होता है। इसके लिए कपड़े को खट्टी दही या छाछ में भिगो दें। अब 10-15 मिनट बाद कपड़े को रब करने से निशान साफ हो जाएगा।

पानी :-
कपड़ों पर चाय या कॉफी का दाग लगने पर आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोएं। अब कपड़े पर साबुन या डिटर्जेंट लगाकर छोड़ दें। थोड़े समय बाद हल्के हाथों से रगड़ने पर आसानी से दाग मिट जाएगा।

बेकिंग सोडा :-
कपड़े पर लगे जिद्दी दाग को छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी बेस्ट होता है। इसके लिए पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े को भिगोएं। अब 20 मिनट बाद कपड़े को नॉर्मल तरीके से धो लें। वहीं निशान गायब न होने पर आप इस प्रक्रिया को दुबारा कर  सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *