माफियाओं और दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी पूर्व की सरकारें: भूपेन्द्र चौधरी

गाजीपुर। देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने का काम हमारी सरकार ने किया। अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग हमने प्रशस्त किया। हमारी आस्था पर दूसरे लोगों का अधिकार था आज हम अपने आस्था के प्रति स्वतंत्र है यह बात गुरूवार को अपने एक दिवसीय प्रथम सांगठनिक दौरे मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रभारीयों,नगर निकाय चुनाव प्रभारी, संयोजक,विधानसभा प्रभारी संयोजक सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि हमे अपने देश की सभ्यता संस्कृति को आगे बढाना है, हमें भारत को परम वैभव पर ले जाना है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने केन्द्र और प्रदेश सरकार कि अन्य तमाम उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनो मे दुनिया का कोई अगर सबसे ज्यादा पर्यटन का क्षेत्र होगा तो वह उत्तर प्रदेश होगा, जिसमें अयोध्या, सहारनपुर, बाबा विश्वनाथ कारिडोर वाराणसी, माँ विंध्याचल धाम मिर्जापुर, कुशीनगर सहित तमाम ऐसे स्थल है जहाँ पर्यटन कि अपार सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि हमे पहले लाल किला, भुलभुलैया, कुतुबमीनार, ताजमहल को सांस्कृतिक धरोहर बताया जाता था। लेकिन लोगों कि धारणा बदली है हमारी सरकारों ने गुंडागर्दी, बेइमानी, लुट, हत्या,चोरी, भ्रष्टाचार आदि कुरीतियों को समाप्त करने के लिए काम कर रही है।

पुर्व की सरकारें माफियाओं और दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह किसी भी राजनैतिक दल मे कार्यकर्ता नहीं है, यहाँ कोई नेता नही सभी कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी मे सभी पदों पर आरक्षण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सच्चे मन से कार्य करिए पार्टी आपके विचारों और सपनों को लगातार साकार करने का प्रयास कर रही है। हमसे बेहतर कोई नहीं इस संकल्प भावना से काम करते हुए मन को कभी उपेक्षित न करिए। आज दुनिया का ध्यान भारत की ओर है। हमारी सरकार देश की 130-135 करोड जनता के हितों को ध्यान मे रखकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहाँ सभी के लिए संभावनाएं है। उन्होनें विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती आबादी देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। देश की पुरी आबादी को जितने संसाधनों की जीवन सुगमता के लिए आवश्यक्ता है, उन नागरिक सुविधाओं को दिलवाने का हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जबकि पुर्व की सरकारों के तुष्टिकरण के चलते देश मे विदेशी घुसपैठ बढता गया,  जिसके 3 करोड़ से ज्यादा लोग हमारे संसाधनों पर नाहक कब्जा किए बैठे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश प्रदेश लगातार आगे बढ रहा है।

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जिले की संगठन संरचना से अवगत कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने सबके प्रति धन्यवाद आभार प्रकट किया। बैठक मे पं दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजली अर्पित करते हुए वंदेमातरम गायन हुआ। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।  बैठक मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पुर्व विधायक कालीचरन राजभर, सुनिता सिंह, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, संयोजक कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, संतबक्श सिंह, प्रभुनाथ चौहान, रामतेज पांडेय, लोक सभा रवि प्रकाश पांडेय, महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, श्यामराज तिवारी, संकठा मिश्रा, योगेश सिंह, मनोज सिंह, ओमप्रका राम, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के आज सुबह मऊ जनपद के रास्ते जनपद में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।  जंगीपुर मे संकठा मिश्रा, योगेश सिंह के नेतृत्व में जबकि मिरनपुर मे कृष्णबिहारी राय, सुरेश बिंद, गोपाल राय, सुनील गुप्ता के नेतृत्व मे तथा निर्धारित समय से डाक बंगला पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बुके देकर स्वागत अभिनन्दन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *