अहमदाबाद में जरुर करें इन खूबसूरत मंदिरों का दीदार

यात्रा। सर्दी के मौसम में कई लोग गुजरात घूमना काफी पसंद करते हैं। गुजरात की सैर के दौरान समुद्र के खूबसूरत किनारों से लेकर मंदिरों के दर्शन करना काफी आम होता है। इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद में भी कई शानदार मंदिर मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप अहमदाबाद जा रहें हैं तो कुछ मंदिरों के दर्शन करके आप अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।

वैसे तो गुजरात में सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश जैसे कई मंदिर मशहूर हैं मगर गुजरात की फेमस सिटी अहमदाबाद को भी मंदिरों का शहर कहा जाता है। अहमदाबाद में मौजूद कुछ शानदार मंदिरों का दीदार आपके सफर को यादगार बना सकता है। आइए जानते हैं अहमदाबाद के कुछ फेमस मंदिरों और घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में-

स्वामीनारायण मंदिर:-

सफेद संगमरमर से बना स्वामीनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। अहमदाबाद में स्थित इस भव्य मंदिर को स्वामीनारायण संप्रदाय का पहला मंदिर भी माना जाता है। स्वामीनारायण मंदिर की खूबसूरती और हर तरफ फैली हरियाली आपको काफी सुकून का अहसास करवा सकती है।

दादा हरीर बावड़ी:-
अगर आप अहमदाबाद में घूमने के लिए किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो दादा हरीर बावड़ी का दीदार करना आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खूबसूरत नक्काशी से बनी दादा हरीर बावड़ी प्राचीन वास्तुकला का शानदार नमूना पेश करती है।

साबरमती आश्रम:-
अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे स्थित साबरमती आश्रम पर्यटकों में काफी मशहूर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निवास स्थान रहा ये आश्रम अहमदाबाद की शांत जगहों में से एक है। ऐसे में अहमदाबाद की सैर के दौरान साबरमती आश्रम में कुछ पल बिता कर आप अपने सफर मे चार चांद लगा सकते हैं।

झूलती मिनार:-

झूलती मिनार का नाम अहमदाबाद के मशहूर आकर्षणों में से एक है। इस मिनार की खासियत ये है कि यहां की एक मिनार हिलाने पर बीच का हिस्सा छोड़कर सारी मिनारे खुद ब खुद हिलना शुरू कर देती हैं। जिसे देखकर यहां आने वाले पर्यटक भी दंग रह जाते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *